Home Latest Jobs करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर: 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई; 55वां IFFI गोवा में आयोजित होगा

करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर: 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई; 55वां IFFI गोवा में आयोजित होगा

0
करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर:  5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई; 55वां IFFI गोवा में आयोजित होगा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Modi Jinping Held Bilateral Meeting After 5 Years; 55th IFFI To Be Held In Goa From 20 To 28 November

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से मुलाकात की। वहीं, साइक्लोन दाना 24-25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

इवेंट (EVENT)

1. 55वां IFFI गोवा में आयोजित किया जाएगा : 55वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI 2024 इस साल 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को इसकी घोषणा की।

भारत के 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया को 'कंट्री ऑफ फोकस (Country of Focus)' के रूप में नामित किया गया है।

भारत के 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया को ‘कंट्री ऑफ फोकस (Country of Focus)’ के रूप में नामित किया गया है।

  • ‘कंट्री ऑफ फोकस’ सेगमेंट IFFI का की-फीचर है, जिसमें किसी देश की बेस्ट कंटेम्परी फिल्में दिखाई जाती हैं।
  • इस साल IFFI में क्रिटिक्स के जरिए सिलेक्ट की गई 7 ऑस्ट्रेलियाई फिल्मों को दिखाया जाएगा
  • इसमें ड्रामा, पावरफुल डॉक्यूमेंट्रीज, थ्रिलर और हल्की-फुल्की कॉमेडी जैसी विभिन्न शैलियों का मिश्रण होगा।
  • ये फिल्में ऑस्ट्रेलिया की अनूठी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगी, जो इसके इंडिजिनियस और कंटेम्परी कम्युनिटीज की जीवंत कहानियों की विविधता को दर्शाती हैं।
  • IFFI 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • फिल्म प्रेमी अपना नाम रजिस्टर करने के लिए my.iffigoa.org पर लॉग इन कर सकते हैं।
  • इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्थापना 1952 में हुई।
  • IFFI एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक है।
  • IFFI का उद्देश्य फिल्मों की हृदयस्पर्शी कहानियों और उनके पीछे के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का विश्व के दर्शकों के साथ परिचय कराना है।
  • यह महोत्सव फिल्मों के प्रति गहरे जुड़ाव,उनको बढ़ावा देने, विस्तारित करने, लोगों के बीच परस्पर समझ, सौहार्द-सेतु का निर्माण करने और उन्हें व्यक्तिगत तथा सामूहिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है।
  • इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन हर साल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गोवा सरकार की एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा के सहयोग से किया जाता है।
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म महोत्सव को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) के जरिए ऑपरेट किया जाता है।

बैठक (MEETING)

2. 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई : 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत हुई। 2020 में गलवान झड़प के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बाइलेटरल मीटिंग है।

मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'हम 5 साल बाद औपचारिक रूप से बैठक कर रहे हैं। पिछले 4 सालों में सीमा पर पैदा हुई समस्याओं पर जो सहमति बनी है, उसका हम स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।'

मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘हम 5 साल बाद औपचारिक रूप से बैठक कर रहे हैं। पिछले 4 सालों में सीमा पर पैदा हुई समस्याओं पर जो सहमति बनी है, उसका हम स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।’

  • जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से संभालना चाहिए। भारत और चीन को अपने संबंधों को सामान्य बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए। तभी दोनों देश अपने विकास के टार्गेट को पूरा कर पाएंगे।
  • दोनों देशों के नेताओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग समझौते का स्वागत किया।
  • दोनों देशों के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए स्पेशल रिप्रिजेंटेटिव नियुक्त किए गए।
  • भारत की तरफ से NSA अजीत डोभाल और चीन की तरफ से विदेशमंत्री वांग यी को रिप्रिजेंटेटिव बनाया गया है।
  • दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई।

3. पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से मुलाकात की : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अक्टूबर की शाम को रूस के कजान में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान​​​​​​​ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस की यात्रा पर हैं। ब्रिक्स से इतर वे ईरान के राष्ट्रपति से मिले।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

  • पीएम मोदी ने डॉ. मसूद पजशकियान​​​​​​​ को ईरान के 9वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर उन्‍हें बधाई दी।
  • दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।
  • इससे पहले मई 2024 में चाबहार पोर्ट को लेकर हुआ लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट बेहतरीन बाईलेटरल रिलेशन्स का पुष्टि करता है।
  • दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और पुनर्विकास के साथ-साथ मध्य एशिया के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने को लेकर बातचीत की।
  • नेताओं ने ब्रिक्स और SCO सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर अपना सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
  • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पजशकियान को भारत आने के लिए निमंत्रण दिया।
  • प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स परिवार में ईरान का स्वागत भी किया।
  • आधिकारिक निमंत्रण के बाद, ईरान ने 24 अगस्त, 2023 को ब्रिक्स में अपनी स्वीकृति की घोषणा की थी।
  • इसकी आधिकारिक सदस्यता 1 जनवरी, 2024 से शुरू हुई।

समिट (SUMMIT)

4. BRICS समिट में शामिल हुए पीएम मोदी : पीएम मोदी आज रूस के कजान शहर में BRICS समिट में शामिल हुए। उन्होंने क्लोज प्लेनरी यानी बंद कमरे में और ओपन प्लेनरी, दोनों मीटिंग में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने कहा, 'BRICS देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ना होगा। इस पर दोहरे रवैया नहीं होना चाहिए।'

पीएम मोदी ने कहा, ‘BRICS देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ना होगा। इस पर दोहरे रवैया नहीं होना चाहिए।’

  • पीएम मोदी ने कहा, ‘BRICS नए स्वरूप में विश्व की 40% मानवता और लगभग 30% इकोनॉमी का प्रतिनिधित्व करता है। पिछले 2 दशक में संगठन ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे उम्मीद है कि BRICS वैश्विक चुनौतियों के लिए और अधिक प्रभावी माध्यम बनकर उभरेगा।’
  • उन्होंने कहा कि UNSC में रिफॉर्म करना जरूरी है। मोदी ने कहा कि नए स्वरूप में BRICS 30 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा की इकोनॉमी है। यह सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
  • मोदी ने कहा कि UPI पेमेंट्स भारत की एक बहुत बड़ी उपलब्‍ध‍ि है। भारत, BRICS देशों के साथ UPI सिस्टम शेयर करने के लिए तैयार है। दूसरे देशों ने भी इसे अपनाया है।
  • उन्होंने मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने के लिए BRICS देशों को न्योता दिया।
  • 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता रूस कर रहा है।
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस समिट में शामिल हुए।
  • दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 6 अतिरिक्त देशों को निमंत्रण देकर इसका विस्तार किया गया था।
  • नए आमंत्रित देशों में पश्चिम एशिया से ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), अफ्रीका से इजिप्ट और इथियोपिया, साथ ही लैटिन अमेरिका से अर्जेंटीना शामिल हुए थे।
  • ब्रिक्स (BRICS) दुनिया की पांच अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिये एक संक्षिप्त शब्द (Abbreviation) है।
  • 2001 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने ब्राजील, रूस, भारत और चीन की चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं का वर्णन करने के लिये BRIC शब्द गढ़ा था।
  • वर्ष 2006 में BRIC विदेश मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान इस समूह को औपचारिक रूप दिया गया था।
  • दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को BRIC में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया था, जिसके बाद इस समूह ने संक्षिप्त नाम BRICS किया गया।

डिफेंस (DEFENCE)

5. भारत की चौथी परमाणु पनडुब्बी पानी में उतारी गई : विशाखापत्तनम के शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) में चौथी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (SSBN) पनडुब्बी को लॉन्च किया गया। 16 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। इसके 75% सामान भारत में ही बने हैं।

भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (दाएं) 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (दाएं) 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

  • चौथी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (SSBN) पनडुब्बी का कोड नेम कोडनेम S4* है।
  • ये 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है।
  • नौसेना की S4 पनडुब्बी 3,500 किमी रेंज वाली K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है।
  • इन मिसाइलों को वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम के माध्यम से दागा जा सकता है।
  • वहीं, INS अरिहंत 750 किमी रेंज वाली K-15 परमाणु मिसाइलों को ले जा सकता है।
  • INS अरिहंत और INS अरिघात दोनों पहले से ही गहरे समुद्र में गश्त कर रहे हैं।
  • भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी INS चक्र को S1 नाम दिया था, INS अरिहंत को S2, INS अरिघात को S3, INS अरिदमन को S4 नाम दिया गया है।
  • इस कैटेगरी की आखिरी पनडुब्बी S4* है, जिसका औपचारिक नाम अभी बाकी है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

6. साइक्लोन दाना 24-25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा : अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

साइक्लोन दाना का 6 राज्यों/UT में असर है, जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु-पुडुचेरी शामिल है।

  • तूफान का दाना नाम सऊदी अरब ने दिया है और इसका मतलब उदारता होता है।
  • अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से अधिक है तो इसे एक विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है।
  • यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है, तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

23 अक्टूबर का इतिहास : 2001 में आज ही के दिन एपल ने आईपॉड मार्केट में उतारा था। आईपॉड, एपल कंपनी ने ही डिजाइन किया था। यह एक पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर था। एपल एक अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसके फाउंडर स्टीव जॉब्स थे। इसकी शुरुआत साल 1976 में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर से हुई थी।

एपल ने 01 अप्रैल, 1976 को पहला कंप्यूटर लॉन्च किया गया था

एपल ने 01 अप्रैल, 1976 को पहला कंप्यूटर लॉन्च किया गया था

  • 2008 में नया कंपनी विधेयक लोकसभा में पेश हुआ था।
  • 2003 में विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आखिरी उड़ान भरी थी।
  • 2003 में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी थी।
  • 2003 में भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर साइन किए थे।
  • 2001 में आज ही के दिन नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी।
  • 1998 में जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया था।
  • 1989 में हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया था।
  • 1958 में रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक हुई थी।
  • 1943 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की झांसी की रानी ब्रिगेड की सिंगापुर में स्थापना की थी।
  • 1922 में बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया था।

बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

1. करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर : राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए; ग्‍लासगो कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स से कुश्‍ती, बैडमिंटन समेत 9 गेम्‍स बाहर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से हॉकी, कुश्ती और बैडमिंटन समेत 9 खेल बाहर। भारतीय वायुसेना और सिंगापुर वायुसेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लिया। वहीं, डॉ. मनसुख मंडाविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ लॉन्च किया। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 21 अक्टूबर: प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का पद संभाला; एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में भारत ने 7 गोल्ड जीते

न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता विमेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब और प्रबोवो सुबिआंतो इंडोनेशिया के 8वें राष्ट्रपति बने। पढ़ें पूरी खबर….

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here