Home Latest Jobs जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: 12वीं पास अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अप्लाई करें; UPPSC ने सिविल इंजीनियर्स के लिए 604 वैकेंसी निकाली

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: 12वीं पास अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अप्लाई करें; UPPSC ने सिविल इंजीनियर्स के लिए 604 वैकेंसी निकाली

0
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  12वीं पास अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अप्लाई करें; UPPSC ने सिविल इंजीनियर्स के लिए 604 वैकेंसी निकाली

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • 12th Pass Can Apply For Agniveer Air Recruitment, UPPSC Has Released 604 Vacancies For Civil Engineers

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात इंडियन एयरफोर्स और UPPSC ने निकाली हुई वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के बारे में। टॉप स्टोरी में बात परीक्षा पर चर्चा 2025 कार्यक्रम की।

करेंट अफेयर्स

1. खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बने सलमान खान

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) ने 18 दिसंबर को भारतीय अभिनेता सलमान खान को पहले खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया। यह टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी के बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा। इसकी घोषणा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘नेशनल प्लेयर ट्रेनिंग कैंप’ में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान की गई। पहले खो-खो विश्व कप में 24 देशों की 21 पुरुष और 20 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

खो-खो विश्व कप 2025 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

खो-खो विश्व कप 2025 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

2. गगन गिल को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024

साहित्य अकादमी ने 18 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा की। इस साल 21 भाषाओं के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। हिंदी के लिए गगन गिल और अंग्रेजी के लिए ईस्टरिन किरे को पुरस्कार मिलेगा। बांग्ला, डोगरी और उर्दू में पुरस्कारों की घोषणा बाद में होगी। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी मंडल की बैठक में 21 भाषाओं के लिए पुरस्कार घोषित किए गए। अकादमी हर साल 24 भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करती है।

8 मार्च 2025 को लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 दिए जाएंगे। (तस्वीर- गगन गिल)

8 मार्च 2025 को लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 दिए जाएंगे। (तस्वीर- गगन गिल)

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु के लिए भर्ती निकाली

अग्निपथ वायु अग्निवीर ने एयरफोर्स अग्निवीर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। इसका रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी 2025 से शुरू होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% अंकों के साथ
  • या कम से कम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक हों।

मेडिकल क्वालिफिकेशन : हाईट :

  • पुरुष : 152 सेमी
  • महिला : 152 सेमी
  • उत्तराखंड की महिला उम्मीदवारों के लिए : 147 सेमी
  • लक्षद्वीप की महिला उम्मीदवारों के लिए : 150 सेमी

आयु सीमा

  • 17.5-21 साल
  • जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
  • आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।

फीस:

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 550 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच : 100 रुपए

2. UPPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर के 604 पदों पर भर्ती निकाली

उत्तर प्रदेश पब्लिक कमीशन (UPPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके रजिस्ट्रेशन 17 दिसंबर से शुरू हुए हैं और इसमें करेक्शन की लास्ट डेट 24 जनवरी 2025 होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हो।
  • सिविल इंजीनियरिंग में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के सेक्शन ‘ए’ और ‘बी’ में पास होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • उम्र 21- 40 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आयु की गिनती 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
  • रकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

फीस:

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस :100 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच : 40 रुपए

सैलरी :

उम्मीदवारों को पे लेवल -10 के मुताबिक 15600-39100 रुपए सैलरी दी जाएगी।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CBSE ने परीक्षा पे चर्चा 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया, स्टूडेंट्स को स्ट्रेस हैंडल करने के तरीके बताएंगे PM

CBSE ने परीक्षा पर चर्चा 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 6ठीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स innovateindia1.mygov.in पर जाकर 14 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन MCQ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यहां स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपना सवाल भी बता सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ सवालों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। जो स्टूडेंट्स इस प्रोग्राम में शामिल होना चाहते हैं, वह cbse.gov.in पर जाकर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

2. NEET UG 2025 का सिलेबस जारी

NMC के अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने NEET UG 2025 का सिलेबस जारी कर दिया है। हालांकि अभी ये तय नहीं हो पाया है कि NEET UG 2025 का एग्जाम पेन-पेपर मोड में होगा या ऑनलाइन लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET एग्जाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय से बातचीत की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ दो राउंड की बातचीत भी हुई है। एग्जाम मोड को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा NTA उसके लिए तैयार है।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here