
[ad_1]
- Hindi News
- Career
- PM Modi Distributes 65 Lakh Ownership Property Cards; Industry Minister Piyush Goyal Arrives On Belgium Visit
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका के मशहूर फिल्ममेकर डेविड लिंच का निधन हो गया। दूसरे अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत हुई। वहीं, 40 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण संसद के भीतर होगा।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. पीएम मोदी ने 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 18 जनवरी को वर्चुअली 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे।

इस कार्यक्रम में 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए।
- स्वामित्व योजना का पूरा नाम सर्वे ऑफ विलेजेस एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेजेस एरिया है।
- पीएम मोदी ने 24 अप्रैल 2021 को 9 राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना की शुरुआत की थी।
- इस योजना में ड्रोन तकनीक के जरिए जमीनों की मैपिंग और मालिकों का एक रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। इसके बाद संपत्ति के मालिकों को एक कार्ड मुहैया कराया जाता है।
- 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना में शामिल हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, नागालैंड और मेघालय इस योजना में शामिल नहीं हुए हैं।
- स्वामित्व योजना त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में यह योजना पूरी तरह लागू हो चुकी है।
2. 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र: इस साल संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक चलेगा।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। उन्होंने साल 2024 में लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था।
- परंपरा के अनुसार, सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
- इस बार बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा और 4 अप्रैल को समाप्त होगा। पूरे बजट सत्र के दौरान कुल 27 बैठकें होंगी।
- पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे और वित्त मंत्री सीतारमण बजट पर चर्चा का उत्तर देंगी।
- वहीं, दूसरे चरण में विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी और बजट प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
3. लॉस एंजिलिस में जल्द ही खुलेगा भारतीय वाणिज्य दूतावास: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जल्द ही भारतीय वाणिज्य दूतावास खुलेगा।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।
- डॉ. जयशंकर ने 18 जनवरी को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी।
- इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी मौजूद थे।
- यह भारत में पांचवां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास है।
स्पोर्ट (SPORT)
4. दूसरे अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरूआत हुई: आज, 18 जनवरी से दूसरे अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरूआत हो गई है।

पहला विमेंस अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप भारत ने दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड को हराकर साल 2023 में जीता था।
- इस टूर्नामेंट का आयोजन मलेशिया में हो रहा है।
- ICC के इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच आज सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।
- 16 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
- इस सीजन में टूर्नामेंट के 41 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे।
- भारत का पहला मुकाबला 19 जनवरी को वेस्टइंडीज से होगा।
- 2 फरवरी, 2025 को अंडर-19 विमेंस टी-20 का फाइनल मैच खेला जाएगा।
निधन (DEATH)
5. ‘ब्लू वेलवेट’ निर्देशक डेविड लिंच का निधन हुआ: अमेरिका के मशहूर फिल्ममेकर डेविड लिंच का 16 जनवरी को निधन हो गया।

डेविड लिंच हॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर के साथ-साथ स्क्रीनप्ले राइटर, प्रोड्यूसर, म्यूजिशियन और विजुअल आर्टिस्ट थे।
- लिंच को उनकी फिल्म द एलीफेंट मैन (1980), ब्लू वेलवेट (1986), और मुलहोलैंड ड्राइव (2001) के लिए बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था।
- इसके अलावा, उन्होंने 1990-91 में टेलीविजन शो ‘ट्विन पीक्स’ को भी डायरेक्ट किया था।
- लिंच को ऑस्कर अवार्ड 2020 में लाइफटाइम अचीवमेंट का मानद पुरस्कार मिला था।
बिजनेस (BUSINESS)
6. 2025 में भारत की ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा 6.5% रहेगी : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 17 जनवरी को साल 2025 और 2026 में दुनिया भर के देशों की विकास दर को लेकर अपना पूर्वानुमान पेश किया है।

IMF का अनुमान है कि 2025 और 2026 में दुनिया की ग्रोथ रेट 3.3% रहेगी।
- IMF के अनुसार, बड़े देशों में भारत 6.5% की ग्रोथ रेट के साथ सबसे तेजी से विकास करेगा।
- वहीं, पाकिस्तान विकास दर 2025 में 3% और 2026 में 4% रहने का अनुमान है, जबकि 2024 में यह 3.2% थी।
- इसके अलावा, अमेरिका की विकास दर 2024 के मुकाबले मामूली तौर पर 0.1% घटकर 2025 में 2.7% रहेगी, जबकि 2026 में यह 2.1% पर पहुंच जाएगी।
- 2023 में भारत की ग्रोथ रेट 8.2% थी, जो 2024 में घटकर 6.5% रह गई।
- 2025 और 2026 में भी ग्रोथ रेट 6.5% ही रहने का अनुमान है।
7. 40 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण संसद के भीतर होगा: नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह भीषण ठंड की वजह से खुले में न होकर यूएस कैपिटल हिल (संसद) के अंदर होगा।

20 जनवरी, 2025 को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
- 40 साल में यह पहली बार होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह संसद के भीतर किया जाएगा।
- ट्रम्प के शपथ ग्रहण के दौरान तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- इससे पहले 1985 में रोनाल्ड रीगन का दूसरा शपथ ग्रहण भी कैपिटल रोटुंडा में हुआ था।
- उस समय तापमान माइनस 23 से माइनस 29 डिग्री सेल्सियस के बीच था।
- कैपिटल रोटुंडा कैपिटल हिल बिल्डिंग में गुंबद के नीचे है। यह अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की ओर जाने वाले गलियारों से जुड़ा हुआ है।
8. उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज बेल्जियम पहुंचे : भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बेहतर करने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 20 जनवरी तक ब्रुसेल्स, बेल्जियम का दौरा करेंगे।

इस दौरान पियूष गोयल (बाएं) ने यूरोपीय व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयोग के आयुक्त मारोस शेफकोविक (दाएं) के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की।
- इस बातचीत में भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), ट्रेड और टेक्नोलॉजी काउंसिल के फ्रेमवर्क और द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
- यात्रा के दौरान, गोयल विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक डॉ. नगोजी ओकोंजो-इवेला, बेल्जियम के विदेश व्यापार मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन और बेल्जियम की प्रमुख औद्योगिक कंपनियों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत और EU के बीच द्विपक्षीय व्यापार 180 अरब डॉलर से अधिक अनुमानित है।
9. इजराइल और हमास के बीच सीजफायर समझौता: इजराइल की कैबिनेट ने हमास के साथ गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने आज, 18 जनवरी को बताया कि यह समझौता रविवार से लागू होगा।
- इस समझौते के तहत, संघर्ष विराम तीन चरणों में लागू होगा।
- पहले चरण में, 6 हफ्तों तक इजराइल में कैद सभी फिलिस्तीनी महिलाओं और 19 साल से कम उम्र के बच्चों को रिहा किया जाएगा।
- बदले में, हमास 98 इजराइली बंधकों में से 33 को रिहा करेगा जिनमें महिलाएं, बच्चे और 50 साल से अधिक उम्र के पुरुष शामिल हैं।
- शनिवार को इजराइली न्याय मंत्रालय ने उन 95 फिलिस्तीनी कैदियों के नाम जारी किए जिन्हें रविवार को रिहा किया जाएगा।
- समझौते के तहत हर 7 दिन में कुछ और बंधकों को रिहा किया जाएगा।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
18 जनवरी का इतिहास:
- 2003 में आज ही के दिन मशहूर हिंदी कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन हुआ था। उन्हें 1968 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। साल 1976 में हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित हुए थे।
- 1996 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एनटी रामाराव का निधन हुआ था।
- 1995 में याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया था।
- 1991 में ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया था।
- 1955 में उर्दू के मशहूर लेखक और कवि सआदत हसन मंटो का निधन हुआ था।
- 1952 में कर्नाटक के गांव गोपिनाथम में चंदन तस्कर वीरप्पन का जन्म हुआ था।
पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें:
1. करेंट अफेयर्स 17 जनवरी: पीएम ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया; ओलिंपिक शूटर मनु भाकर और चेस वर्ल्ड चैंपियन गुकेश समेत 4 को खेल रत्न

जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ने ‘न्यू ग्लेन रॉकेट’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ लगभग 2,960 करोड़ रुपए का समझौता किया। BCCI ने SC के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा को लोकपाल बनाया। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 16 जनवरी: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग बनाने की मंजूरी दी; स्पेस में डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना इंडिया

अमेरिका ने 3 भारतीय परमाणु संस्थानों से बैन हटाया। जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने SC के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वहीं, श्रीहरिकोटा में 3,985 करोड़ में तीसरा सैटेलाइट लॉन्च पैड बनेगा। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link