
[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Dates For Assembly Elections In Maharashtra And Jharkhand Announced, PM Modi Inaugurated The 8th India Mobile Congress
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दीया मिर्जा को ALT एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए जूरी मेंबर बनाया गया। एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 की उम्र में निधन हुआ। वहीं, ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को IAF वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड मिला।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ : 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 16 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया।
- दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
- महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।
- लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड में 13 नवंबर और महाराष्ट्र के नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
- वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा।
- सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।


उद्घाटन (INAUGURATION)
2. पीएम मोदी ने ITU – WTSA और 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंधिया ने 15 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘ITU-WTSA (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन – वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेम्बली)’ का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने 8वें ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024’ का भी उद्घाटन किया।

ITU-WTSA कार्यक्रम पहली बार भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (Asia-Pacific) में आयोजित किया जा रहा है।
- 190 से अधिक देशों के 3,000 इंडस्ट्रलिस्ट लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और टेक्निकल एक्सपर्ट ITU – WTSA में भाग ले रहे हैं।
- इसके अलावा, इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में कई लेटेस्ट इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 6G डेवलपमेंट के अपडेट आदि की जानकारी मिलेगी।
- इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्करण की थीम ‘द फ्यूचर इज नाउ’ (The Future is now)” है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. भारत-कनाडा ने एक-दूसरे के 6-6 डिप्लोमैट्स निकाले : कनाडा से रिश्तों में तनाव के बीच भारत ने 14 अक्टूबर को कार्यकारी हाई कमिश्नर स्टीवर्ट रॉस व्हीलर समेत 6 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश से निष्कासित कर दिया। उन्हें 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक का समय दिया है। उधर, कनाडा ने भी भारत के 6 डिप्लोमैट्स को देश छोड़कर जाने के लिए कहा है।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा में अपने हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को भी वापस बुला लिया है।
- दरअसल, यह कार्रवाई ट्रूडो सरकार की रविवार, 13 अक्टूबर को भेजी एक चिट्ठी के बाद हुई।
- इसमें भारतीय हाई कमिश्नर और कुछ दूसरे डिप्लोमैट्स को कनाडाई नागरिक की हत्या में संदिग्ध बताया था।
- हालांकि कनाडाई नागरिक की जानकारी नहीं दी, लेकिन इसे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
- इसके एक दिन बाद भारत ने 14 अक्टूबर की शाम 6 बजे सख्त रुख अपनाया और कनाडाई राजदूत को तलब कर कहा, ‘कनाडा ने जो आरोप लगाए हैं, वह आधारहीन हैं।’
- इसके बाद भारत ने कनाडा में अपने हाई कमिश्नर अन्य डिप्लोमैट्स वापस बुलाने की जानकारी दी।
- कनाडाई पुलिस के कमिश्नर माइक दुहेमे ने 14 अक्टूबर प्रेस कॉन्फ्रेस भी की।
- उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, ‘कनाडा में भारतीय राजनयिक और अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर गुप्त तरीके से भारत सरकार के लिए जानकारियां जुटाई हैं। इसके लिए भारतीय अधिकारियों ने एजेंट्स का इस्तेमाल किया। इनमें से कुछ एजेंट्स को भारत सरकार के साथ काम करने के लिए धमकाया गया और उन पर दबाव बनाया गया।’
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
4. दीया मिर्जा को ALT एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए जूरी मेंबर बनाया गया : बॉलीवुड एक्ट्रेस और एनवायर्नमेंट एक्टिविस्ट दीया मिर्जा को ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) के 2024 संस्करण के लिए जूरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। ALT EFF 22 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलेगा। इस फेस्टिवल में 72 फिल्में दिखाई जाएंगी, जो क्लाइमेट चेंज और वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन जैसे जरूरी एनवायर्नमेंट इश्यूज को हाईलाइट करेंगी।

ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) में दिखाई जाने वाली कुल 72 फिल्मों में से 38 फिल्में इंडियन प्रीमियर वाली होंगी।
- इस साल के ALT EFF का उद्देश्य अपनी पहुंच को पारंपरिक स्थानों यानी ट्रेडिशनल प्लेसेस से आगे बढ़ाना है।
- इसके लिए भारत के 55 छोटे शहरों और गांवों में फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की जाएंगी।
- साथ ही 14 प्रमुख शहरों में 45 स्क्रीनिंग की जाएंगी।
- ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) भारत का एक प्रमुख एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल है।
- यह पर्यावरण और स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
- इस फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वन्य जीवन संरक्षण, और सामाजिक-पर्यावरणीय विषयों पर आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है।
- हर साल इस एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न डॉक्यूमेंट्रीज, शॉर्ट फिल्म्स और फीचर फिल्म्स दिखाई जाती हैं, जो इन्वायर्नमेंट के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं।
निधन (OBITUARY)
5. एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 की उम्र में निधन हुआ : एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 15 अक्टूबर की शाम को निधन हो गया। वे 57 साल के थे। उन्हें कैंसर था। 15 अक्टूबर की शाम मराठी एक्टर जयवंत वाडकर ने उनके निधन की जानकारी दी।

अतुल परचुरे ने बॉलीवुड में ‘गोलमाल’, ‘पार्टनर’, ‘क्यों की’ और ‘आवरापन’ समेत कई फिल्मों में काम किया था।
- अतुल ने टीवी शो ‘आर के लक्ष्मण की दुनिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
- वो शाहरुख खान की बिल्लू, इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ और अजय देवगन की ऑल द बेस्ट में भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से हर किसी का दिल जीत चुके हैं।
- इसके अलावा अतुल ने सलाम-ए-इश्क, कलयुग, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और खिचड़ी जैसी कई फिल्में की हैं।
- अतुल परचुरे को हाल ही में मराठी सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था
- अतुल को मराठी नाटक ‘सूर्याची पिल्लै’ में काम करना था, जिसके लिए वो रिहर्सल कर रहे थे, इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई।
- अतुल को पांच दिन पहले दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साइंस एंड टेक (SCIENCE & TECH)
6. नासा ने बृहस्पति के चांद यूरोपा पर स्पेसक्राफ्ट भेजा : बृहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने 14 अक्टूबर को यूरोपा क्लिपर स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया। स्पेसक्राफ्ट को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन हैवी रॉकेट से लॉन्च किया गया।

यह मिशन 6 साल का होगा और इस दौरान स्पेसक्राफ्ट करीब 3 अरब किलोमीटर का रास्ता तय करेगा।
- यूरोपा क्लिपर 11 अप्रैल, 2030 में बृहस्पति की कक्षा में दाखिल होगा।
- इसके बाद 4 साल में यह 49 बार यूरोपा चांद के करीब से गुजरेगा।
- यह किसी दूसरे ग्रह की जांच के लिए नासा की तरफ से बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्पेसक्राफ्ट है।
- इसका साइज एक बास्केटबॉल कोर्ट से भी बड़ा है।
- इस मिशन पर नासा ने 43 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
- वैज्ञानिकों को लगता है कि बृहस्पति के चांद की बर्फीली सतह के नीचे पानी के समुद्र है, जो इस उपग्रह को रहने लायक बना सकते हैं।
- यूरोपा क्लिपर स्पेसक्राफ्ट पर कई सोलर पैनल लगे हैं।
- स्पेसक्राफ्ट यूरोपा चांद की जांच के लिए अपने साथ 9 उपकरण लेकर गया है।
- इनमें कैमरा, स्पेक्ट्रोमीटर, मैग्नेटोमीटर और रडार शामिल हैं।
- इनके जरिए वैज्ञानिक बृहस्पति के चांद पर मौजूद समुद्र की गहराई का पता लगाया जाएगा।
- इसके अलावा वे यूरोपा की सतह पर जीवन के लिए जरूरी दूसरी चीजों की मौजूदगी भी तलाशेंगे।
- साथ ही वे चांद की सतह पर मैग्नेटिक फील्ड को भी चेक करेंगे।

7. ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को IAF वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड मिला : 14 अक्टूबर को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO के चेयरमैन एस. सोमनाथ को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन (IAF) वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड मिला। ISRO चीफ को यह अवॉर्ड चंद्रयान-3 की रिमार्केबल अचीवमेंट के लिए मिला है।

इटली के मिलान फेस्ट में इस अवॉर्ड की घोषणा की गई है।
- इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन (IAF) ने इसरो का चंद्रयान-3 मिशन साइंटिफिक क्यूरियॉसिटी और किफायती इंजीनियरिंग के बेहतरीन उदाहरण है।
- IAF वर्ल्ड स्पेस अवार्ड स्पेस एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में सबसे बड़े सम्मानों में से एक है।
- ये व्यक्तियों या संगठनों को स्पेस साइंस, टेक्नोलॉजी और एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में दिया जाता है।
- इस अवार्ड की स्थापना इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन ने की थी।
- इससे पहले, IAF वर्ल्ड स्पेस अवार्ड पाने वालों NASA जैसी बड़ी स्पेस एजेंसियां और एलन मस्क जैसे व्यक्ति शामिल हैं, जिन्होंने स्पेस के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है।
- चंद्रयान-3, भारत का तीसरा लूनर एक्सप्लोरेशन मिशन है, जिसे चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र (Lunar Exploration Mission) पर खोज के लिए लॉन्च किया गया था।
- इसकी मदद से उस क्षेत्र में पानी की मौजूदगी का पता लगाया जा सकेगा।
- हालांकि, अपने पुराने मिशन के विपरीत, चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं था; यह केवल एक लैंडर ‘विक्रम’ और एक रोवर ‘प्रज्ञान’ के साथ मिशन पर भेजा गया था।
- चंद्रयान-3 मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करना था, जो कि इसे पूरा करने वाला भारत चौथा देश बन गया. इसके पहले अमेरिका, रूस, और चीन ने ऐसा किया है।
- इससे पहले 2019 में ISRO को इसके मंगलयान मिशन के लिए IAF वर्ल्ड स्पेस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- इतिहास रचते हुए पहली बार किसी एशियाई स्पेसक्राफ्ट को मंगल की ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंचाया और एकमात्र ऐसा मिशन बना जो अपनी पहली कोशिश में यह कामयाबी हासिल कर सका।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
15 अक्टूबर का इतिहास : 1961 में आज ही के दिन छायावादी कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन हुआ था। वे एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार थे। निराला का जन्म 21 फरवरी, 1953 को हुआ था। इनका जन्म रविवार को हुआ था इसलिए यह सुर्जकुमार कहलाए। ‘अनामिका’ (1923), ‘परिमल’ (1930), ‘गीतिका’ (1936), ‘तुलसीदास’ (1939), ‘कुकुरमुत्ता’ (1942), ‘अणिमा’ (1943), ‘बेला’ (1946), ‘नए पत्ते’ (1946), ‘अर्चना’ (1950), ‘आराधना’ (1953), ‘गीत कुंज’ (1954), ‘सांध्य काकली’ और ‘अपरा’ निराला की प्रमुख काव्य-कृतियां हैं। ‘लिली’, ‘सखी’, ‘सुकुल की बीवी’ उनके प्रमुख कहानी-संग्रह और ‘कुल्ली भाट’, ‘बिल्लेसुर बकरिहा’ उनके चर्चित उपन्यास हैं। ‘चाबुक’ शीर्षक से उनके निबंधों की एक पुस्तक भी प्रसिद्ध है।

साल 1976 में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के नाम पर भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया जा चुका है।
- 1932 – टाटा कंपनी ने ‘टाटा सन्स लिमिटेड’ नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।
- 1935 – टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।
- 1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
- 1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 1998 – गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2008 – अरविन्द अदिग को उनकी किताब ‘द ह्वाइट टाइगर’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास ‘ब्रिंग अप द बडीज’ के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
[ad_2]
Source link