
[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Mahayuti In Maharashtra And Soren Government In Jharkhand Decided; PM Modi Gets ‘World Peace Award’; Zomato Will Be Included In BSE Sensex
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फोनपे के बोर्ड से बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया। 8 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन होगा। वहीं, IPL मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन और झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनना तय : महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) 50 से ज्यादा सीटों पर आगे है। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 13 नवंबर (पहला) और 20 नवंबर (दूसरा) को वोटिंग हुई थी।
- झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है।
- 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।
- भाजपा गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
- 2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।
अवॉर्ड (AWARD)
2. पीएम मोदी को अमेरिका में ‘विश्व शांति पुरस्कार’ मिला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 22 नवंबर को उनकी अनुपस्थिति में अमेरिका में विश्व शांति पुरस्कार मिला। उन्हें वाशिंगटन ऐडवेंटिस्ट यूनिवर्सिटी और एक संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन माइनॉरिटीज (AIAM) ने मिलकर ‘डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर विश्व शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार समाज में शांति के लिए उनकी कोशिशों और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए दिया गया है।

AIAM एक गैर-सरकारी संस्था है, जिसका मकसद अमेरिका में भारतीय अमेरिकी प्रवासियों के बीच एकता कायम करना है।
- एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन माइनॉरिटीज (AIAM), एक गैर-सरकारी संगठन है।
- इसे शुक्रवार को मैरीलैंड के स्लिगो सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च में लॉन्च किया गया।
- इस पहल का उद्देश्य भारतीय अमेरिकी प्रवासियों के भीतर अल्पसंख्यक समुदायों को एकजुट करना और उनके कल्याण के लिए काम करना है।
- जसदीप सिंह AIAM के संस्थापक और चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
- इसमें अल्पसंख्यक समुदाय को प्रोत्साहित करने के लिए 7 सदस्यीय बोर्ड डायरेक्टर भी हैं।
- बोर्ड डायरेक्टर्स में बलजिंदर सिंह, डॉ. सुखपाल धनोआ (सिख), पवन बेजवाडा और एलिशा पुलिवार्ती (ईसाई), दीपक ठक्कर (हिंदू), जुनेद काजी (मुस्लिम) और भारतीय जुलाहे निस्सिम रिव्बेन शाल है।
बिजनेस (BUSINESS)
3. जोमैटो BSE सेंसेक्स में शामिल होगा : ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो को 23 दिसंबर को BSE सेंसेक्स के स्टॉक्स में शामिल किया जाएगा। जोमैटो सेंसेक्स के 30 शेयरों में JSW स्टील की जगह लेगी।

BSE की सब्सिडियरी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने BSE के इंडेक्स के पुनर्गठन का एलान किया, जिसमें जोमैटो को BSE सेंसेक्स 30 और BSE सेंसेक्स 50 में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
- जोमैटो का IPO जुलाई 2021 में आया था।
- स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
- 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर जोमैटो का IPO आया था और शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को स्टॉक 264.20 रुपये पर क्लोज हुआ।
- इस दौरान स्टॉक ने शेयरहोल्डर्स को 250 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- साल 2024 में स्टॉक ने 114 और पिछले 3 सालों में 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।
- जोमैटो 23 दिसंबर से सेंसेक्स 30 में ट्रेड करेगा।
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने जोमैटो को अपने फ्यूचर एंड ऑप्शंस (Future & Options) स्टॉक्स में शामिल किया है।
- संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2025 में निफ्टी इंडेक्स की रीबैलेंसिंग में जोमैटो को NSE के इंडेक्स निफ्टी 50 में शामिल किया जा सकता है।
- BSE सेंसेक्स 50 में फेरबदल के तहत सूचकांक में प्रमुख रूप से शामिल किए गए शेयरों में जोमैटो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड शामिल हैं।
- दूसरी ओर, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और एलटीआई माइंडट्री सूचकांक से बाहर होने वाली हैं।
4. फोनपे (PhonePe) के बोर्ड से बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया : ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट की पेमेंट कंपनी फोनपे के बोर्ड से को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने शुक्रवार (22 नवंबर) को इस्तीफा दे दिया है। फ्लिपकार्ट के बोर्ड से हटने के लगभग 10 महीने बाद बिन्नी बंसल ने यह फैसला किया है।

बिन्नी बंसल ने इस साल जनवरी में अपना नया वेंचर ओप्पडोर शुरू करने के बाद हितों के टकराव का हवाला देते हुए फ्लिपकार्ट छोड़ दिया था।
- बिन्नी 2016 से फोनपे बोर्ड में थे, जब फ्लिपकार्ट ग्रुप ने पेमेंट्स फर्म का अधिग्रहण किया था।
- इस बीच फोनपे ने टीमलीज सर्विसेज के वाइस चेयरमैन मनीष सभरवाल को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और अपनी ऑडिट कमेटी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।
- सभरवाल कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, इंटरनल कंट्रोल्स और रिस्क मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज पर नजर रखेंगे।
- टीमलीज के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
- वे कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल CAG के सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं।
- इसके अलावा वे नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के गवर्निंग बोर्ड के मेंबर भी हैं।
- यह नई नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब फिनटेक फर्म पिछले साल सिंगापुर से भारत में वापस आ गई है।
इवेंट (EVENT)
5. कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा 9वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह पर्व साल 2016 से मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ की जन्मस्थली है।

चंडीगढ़ में शुक्रवार, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन का निमंत्रण पत्र जारी किया।
- 18 दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगे, जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ होगी।
- इस बार भारतीय सनातन परंपरा की दृष्टि से देश के प्रमुख मंदिरों मठों, चारों धामों, 12 ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों और पौराणिक महत्व वाले धार्मिक स्थलों के मुख्य सेवा अधिकारी एक ही मंच पर इकट्ठे होंगे।
- ये सभी 9 दिसंबर को संत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही 10 दिसंबर को आयोजित विचार गोष्ठी में भी भाग लेंगे।
- इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया, सहयोगी देश और ओडिशा सहयोगी राज्य होगा।
- इसी साल के फरवरी महीने में आयोजित किये गए अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में भी तंजानिया सहभागी देश था।
- उड़ीसा और तंजानिया का डेलिगेशन भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करने के लिए आएंगे।
- महाभारत युद्ध शुरू होने के ठीक पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया वह श्रीमद्भगवद्गीता के नाम से प्रसिद्ध है। यह महाभारत के भीष्मपर्व का अंग है।
- गीता संस्कृत भाषा में है और ऋृषि वेदव्यास ने तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व इसकी रचना की थी।
- इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।
- भारतीय परम्परा के अनुसार,गीता का स्थान वही है जो उपनिषद और धर्मसूत्रों का है।
स्पोर्ट (SPORT)
6. IPL मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा : इवेंट IPL 2025 से पहले IPL का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा के अबादी अल जोहर एरिना में होगा। इसमें 577 खिलाड़ियों पर 641.50 करोड़ रुपए की बोली लगेगी। 10 टीमों को कुल 204 खिलाड़ी खरीदने हैं। 24 नवंबर को दोपहर 3 बजे नीलामी शुरू होगी। रात 8 बजे तक बोली लगेगी, बाकी खिलाड़ी अगले दिन दोपहर 3 बजे से ही बिकना शुरू होंगे।

पिछला ऑक्शन भी दुबई में था। उससे पहले सभी नीलामी भारत में ही हुई।
- मेगा ऑक्शन 3 साल में एक बार होता है, पिछला ऑक्शन 2022 IPL से पहले हुआ था।
- मेगा ऑक्शन में टीमें बहुत कम खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। इस बार 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिमिट थी।
- BCCI, मेगा ऑक्शन को ग्लोबल इवेंट बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से इसे विदेश में होस्ट करने की कोशिश कर रहा है।
- मेगा ऑक्शन के बीच मिनी ऑक्शन होते हैं, जिसमें टीमें ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। 2023 और 2024 IPL के लिए मिनी ऑक्शन ही हुए थे।
- इस बार ऑक्शन के लिए कुल 1,574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर करवाया था।
- इनमें से 577 खिलाड़ियों को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने शॉर्टलिस्ट लिया है।
- ऑक्शन को टीवी पर ‘स्टार स्पोर्ट्स चैनल’ और ऑनलाइन ‘जियो सिनेमा’ पर देख सकेंगे।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
23 नवंबर का इतिहास : 1937 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ था। डॉ. बसु को भौतिकी, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वे पहले वैज्ञानिक थे, जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर काम किया। वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक अमेरिकन पेटेंट मिला। वे विज्ञानकथाएं भी लिखते थे, उन्हें बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का जनक भी माना जाता है।

डॉ. जगदीश चंद्र बोस को रेडियो विज्ञान का जनक माना जाता है।
- 1936 में फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका ‘लाइफ’ का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
- 1983 में भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
- 2002 में G-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई थी।
- नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।
- 2006 में अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 22 नवंबर : अर्मेनिया ‘सौर गठबंधन’ का सदस्य बना; केन्या ने अडाणी से बिजली-एयरपोर्ट डील रद्द की; खेलो-इंडिया यूथ गेम्स बिहार में

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने VISION पोर्टल लॉन्च किया। ईडन गार्डन्स में दिग्गज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के नाम पर होगा एक स्टैंड। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के ‘पर्थ’ में शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 21 नवंबर : असम के करीमगंज का नाम ‘श्रीभूमि’ हुआ; अडाणी पर न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी का आरोप; भारत-गुयाना के बीच 10 अहम समझौते

भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024 का फाइनल जीता। पंजाबी रैपर शुभ UN के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बने। वहीं, ICC ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक नंबर-1 पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link