Home Latest Jobs करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर: 17 बच्चे ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित; अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बने; मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर का निधन

करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर: 17 बच्चे ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित; अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बने; मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर का निधन

0
करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर:  17 बच्चे ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित; अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बने; मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर का निधन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • 17 Children Awarded ‘Prime Minister National Bal Puraskar’; Arunish Chawla Becomes Revenue Secretary; Malayalam Writer M. T. Vasudevan Nair Passes Away

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने सुपोषित ग्रामपंचायत अभियान की शुरुआत की। एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के MD और CEO के पद से इस्तीफा दिया। अक्टूबर, 2024 में EPFO से 13.41 लाख सदस्य जुड़े।जानें आज के ऐसे ही कुछ करेंट अफेयर्स जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्‍टूडेंट्स के लिए अहम हैं।

अवॉर्ड (AWARD)

1. 17 बच्चे ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।

बाल पुरस्कार 7 कैटेगरी में दिए गए हैं। इसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयरमेंट शामिल है।

बाल पुरस्कार 7 कैटेगरी में दिए गए हैं। इसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयरमेंट शामिल है।

  • ऐसा पहली बार हुआ जब ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ गणतंत्र दिवस की बजाय 26 दिसंबर को दिए गया। सभी विजेता को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए।
  • केंद्र सरकार की ओर से साल 1996 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था।
  • ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 18 साल से कम है। साथ ही, जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं। उन्हें ये पुरस्कार दिया जाता है।
  • साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया।
  • साल 1996 से पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे कर्तव्यपथ (पूर्व में राजपथ) पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं।
  • कोलकाता में रहने वाले अनीश सरकार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। वे इसी साल नवंबर में FIDE रेटिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हैं। अनीश की उम्र महज 3 साल, 8 महीने और 19 दिन है।
  • बिहार के नालंदा की गोल्डी कुमारी को राष्ट्रपति मुर्मू ने बाल पुरस्कार दिया। दिव्यांग गोल्डी ने थाईलैंड में विश्व पैरा ओलंपिक यूथ गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है।
  • बिहार के शेखपुरा जिले के सौरभ कुमार को बहादुरी के लिए अवार्ड मिला। 9 साल के सौरभ ने तीन लड़कियों को तालाब में डूबने से बचाया था।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

2. IAS ऑफिसर अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बने: 26 दिसंबर को बिहार कैडर के 1992 बैच के IAS ऑफिसर अरुणीश चावला वित्‍त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी नियुक्त किए गए। चावला अभी रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO अमित अग्रवाल नए फार्मास्‍यूटिकल सेक्रेटरी नियुक्‍त किए गए।

चावला ने शहरी विकास और आवास के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के रूप में काम किया है। साथ ही वे पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे हैं।

चावला ने शहरी विकास और आवास के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के रूप में काम किया है। साथ ही वे पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे हैं।

  • इसके अलावा, मणिपुर के चीफ सेक्रेटरी विनीत जोशी, हायर एजुकेशन सेक्रेटरी नियुक्‍त किए गए हैं।
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय की स्पेशल सेक्रेटरी नीरजा शेखर नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल की डायरेक्टर जनरल होंगी।
  • वस्‍त्र मंत्रालय में सेक्रेटरी रचना शाह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की सेक्रेटरी नियुक्‍त की गई हैं।
  • राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग की सेक्रेटरी नीलम शम्‍मी राव वस्‍त्र मंत्रालय की नई सेक्रेटरी होंगी।
  • संजय सेठी राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग के सेक्रेटरी नियुक्‍त किए गए हैं।

निधन (DEATH)

3. मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर का निधन हुआ: मशहूर मलयालम लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम. टी. वासुदेवन नायर का 26 दिसंबर को निधन हो गया। उनकी उम्र 91 साल थी।

एम टी वासुदेवन नायर को एम टी के नाम से भी जाना जाता था।

एम टी वासुदेवन नायर को एम टी के नाम से भी जाना जाता था।

  • वे आधुनिक मलयालम साहित्य के एक बेहतरीन लेखक, स्क्रीन राइटर और फिल्म डायरेक्टर थे।
  • उन्होंने 7 फिल्मों का निर्देशन किया है और लगभग 54 फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा है।
  • निर्माल्यम फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म कैटगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने बंधनम और कडव फिल्मों में बतौर डायरेक्टर के रूप में काम किया।
  • उन्होंने मलयालम फिल्म मुरप्पेण्णु से स्टोरी राइटिंग की शुरुआत की थी।
  • उनकी प्रचलित रचनाओं में नालुकेट, रंदामूज़म, वाराणसी और स्पिरिट ऑफ डार्कनेस शामिल हैं।
  • उन्हें 1996 में ज्ञानपीठ और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • उनका जन्म केरल के पलक्कड़ में हुआ था।

नेशनल (NATIONAL)

4. पीएम मोदी ने ‘सुपोषित ग्रामपंचायत अभियान’ की शुरुआत की: पीएम मोदी आज यानी 26 दिसंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रव्यापी उत्सव ‘वीर बाल दिवस कार्यक्रम’ में शामिल हुए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सुपोषित ग्रामपंचायत अभियान की शुरुआत की।

देश के भावी निर्माता के रूप में बच्चों को सम्मानित करने के लिए वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया।

देश के भावी निर्माता के रूप में बच्चों को सम्मानित करने के लिए वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया।

  • वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन 10वें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों बेटों की शहादत को समर्पित है।
  • 9 जनवरी, 2022 को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा।
  • सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर 10,000 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया।
  • इसका 50% पुरस्कार राशि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकओं और ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा। इसके साथ ही बाकी 50% पुरस्कार राशि आंगनवाड़ी केंद्रो में पोषण स्तर पर खर्च करने के लिए दिया जाएगा।
  • इस दौरान MyGov और MyBharat पोर्टल के जरिए क्विज सहित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई।
  • साथ ही स्कूलों, बाल देखभाल संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कहानी सुनाना, क्रिएटिव राइटिंग और पोस्टर मेकिंग सहित कई गतिविधियों का आयोजन हुआ।

बिजनेस (BUSINESS)

5. एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के MD और CEO के पद से इस्तीफा दिया: 26 दिसंबर को एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के MD और CEO के पद से इस्तीफा दे दिया। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक के इंडिया सीमेंट्स में प्रमोटरों की 32.72% हिस्सेदारी (10.13 करोड़ शेयर) का अधिग्रहण पूरा करने के बाद श्रीनिवासन ने अपना पद छोड़ा है।

श्रीनिवासन के साथ पत्नी चित्रा और बेटी रूपा गुरुनाथ ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

श्रीनिवासन के साथ पत्नी चित्रा और बेटी रूपा गुरुनाथ ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

  • अधिग्रहण के बाद अल्ट्राटेक की इंडिया सीमेंट में कुल हिस्सेदारी बढ़ाकर 55.49% (17.19 करोड़ शेयर) हो गई है।
  • इस डील से पहले अल्ट्राटेक के पास इंडिया सीमेंट में 22.77% (7.05 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी थी।
  • पिछले हफ्ते, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 7,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की इस डील को मंजूरी दी थी।
  • इस अधिग्रहण के बाद इंडिया सीमेंट्स 24 दिसंबर 2024 से अल्ट्राटेक सीमेंट की सब्सिडियरी कंपनी कंपनी बन गई है।

6. अक्टूबर, 2024 में EPFO से 13.41 लाख सदस्य जुड़े: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से अक्टूबर, 2024 में 13.41 लाख सदस्य जुड़े हैं। यह जानकारी केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बुधवार, 25 दिसंबर को दी।

अक्टूबर में EPFO से करीब 7.50 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जिनमें से 58.49 प्रतिशत 18-25 आयु वर्ग के थे। इस युवा आयु वर्ग की कुल संख्या 5.43 लाख है।

अक्टूबर में EPFO से करीब 7.50 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जिनमें से 58.49 प्रतिशत 18-25 आयु वर्ग के थे। इस युवा आयु वर्ग की कुल संख्या 5.43 लाख है।

  • यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में सालाना आधार पर 16.23 प्रतिशत अधिक है।
  • पेरोल डेटा के मुताबिक, अक्टूबर में 12 लाख 90 हजार मेंबर EPFO से हटे और इसी महीने फिर दोबारा जुड़ भी गए।
  • इन सदस्यों ने नौकरी बदली और EPFO में कवर होने वाले संस्थानों में नई नौकरी जॉइन की।
  • इन्होंने फाइनल सेटलमेंट के बजाय अपना जमा पैसे को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना।
  • अक्टूबर के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.09 लाख नई महिला सदस्य हैं। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले यह 2.12% अधिक है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

26 दिसंबर का इतिहास: 2004 में आज ही के दिन हिंद महासागर में आई सुनामी लहर ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। हिंद महासागर में आए 9.1 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी आई थीं। सुनामी की लहरें 65 फीट ऊंची उठी थीं।

  • 2012 में चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक दूसरे प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरुआत हुई थी।
  • 2006 में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा था।
  • 1997 में ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (BJD) बनाया था।
  • 1978 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया था। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।
  • 1904 में दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरुआत।

पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

1. करेंट अफेयर्स 25 दिसंबर: केंद्र सरकार ने मणिपुर सहित 5 राज्यों के राज्यपाल बदले; पीएम मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया

ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में बुमराह ने 904 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए। चीन की कंपनी SHEIN 4 साल बाद भारतीय बाजार में वापसी करेगी। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर: हिमाचल और उत्तराखंड हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिले; चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 का पूरा शेड्यूल जारी

फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन हुआ। जैसलमेर के पत्थरों से तैयार देश का पहला डिजिटल म्यूजियम। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘जागो ग्राहक जागो एप’ लॉन्च किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here