Home Latest Jobs करेंट अफेयर्स 3 दिसंबर: एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी अभ्यारण्य; ‘ब्रेन रॉट’ बना 2024 का वर्ड ऑफ द इयर

करेंट अफेयर्स 3 दिसंबर: एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी अभ्यारण्य; ‘ब्रेन रॉट’ बना 2024 का वर्ड ऑफ द इयर

0
करेंट अफेयर्स 3 दिसंबर:  एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी अभ्यारण्य; ‘ब्रेन रॉट’ बना 2024 का वर्ड ऑफ द इयर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Ratapani Sanctuary Becomes MP’s 9th Tiger Reserve; ‘Brain Rot’ Becomes The Word Of The Year For 2024

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत पहली बार एशियाई वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति’ शुरू हुआ। सेक्स वर्कर्स को मैटरनिटी लीव, पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस देने वाला पहला देश बना बेल्जियम।

कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

1. एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी अभ्यारण्य: भोपाल से लगा रातापानी अभ्यारण्य मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। राज्य सरकार ने 2 दिसंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। इससे पहले 1 दिसंबर को केंद्र सरकार ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को प्रदेश का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित किया था। इस तरह दो दिन में मध्यप्रदेश को दो नए टाइगर रिजर्व मिले हैं।

मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व की संख्या 7 से बढ़कर अब 9 हो गई है।

मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व की संख्या 7 से बढ़कर अब 9 हो गई है।

  • रातापानी टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 763.812 वर्ग किलोमीटर होगा, जबकि बफर एरिया 507.653 वर्ग किलोमीटर है। इस प्रकार टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा।
  • ये इलाका मध्यप्रदेश के रायसेन और सीहोर जिले में आता है।
  • रातापानी और माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित करने से पहले मध्यप्रदेश में 7 टाइगर रिजर्व हैं। ये टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय दुबरी, नौरादेही हैं।
  • मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला हुआ है।
  • साल 2022 की गणना के मुताबिक यहां 785 बाघ हैं। वर्ष 2018 में यह संख्या 526 थी।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

2. ‘ब्रेन रॉट’ बना 2024 का वर्ड ऑफ द इयर: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घंटों बिना सोचे-समझे स्क्रॉल करने की आदत को बयां करने वाले शब्द को 2024 का ‘वर्ड ऑफ द इयर’ चुना है। इसे ‘ब्रेन रॉट (Brain Rot)’ कहा जाता है। ये शब्द सोशल मीडिया पर लगातार कंटेंट देखने के कारण दिमाग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

2023 से 2024 के बीच 'ब्रेन रॉट' शब्द के इस्तेमाल में 230% की बढ़ोत्तरी हुई है।

2023 से 2024 के बीच ‘ब्रेन रॉट’ शब्द के इस्तेमाल में 230% की बढ़ोत्तरी हुई है।

  • ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस के अध्यक्ष कैस्पर ग्राथवोहल ने बताया कि यह शब्द वर्चुअल लाइफ के खतरों को जाहिर करता है। इसे वर्ड ऑफ द इयर के तौर पर स्वीकार करना मौजूदा समय की सही तस्वीर पेश करता है।
  • ब्रेन रॉट का इस्तेमाल इंटरनेट के आने से पहले, 1854 में हेनरी डेविड थॉरो ने अपनी किताब वाल्डेन में किया था। उन्होंने समाज की उस आदत पर सवाल उठाया था, जो जटिल विचारों को कम अहमियत देती है। उन्होंने लिखा, ‘इंग्लैंड आलू सड़ने से बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ब्रेन रॉट को ठीक करने की कोशिश क्यों नहीं हो रही है?’
  • यह शब्द सबसे पहले सोशल मीडिया पर जेन जी (1997-2012 में जन्मे) और जेन अल्फा (2013 के बाद जन्मे) के बीच प्रचलित हुआ।
  • जेन जी इंटरनेट के साथ बड़े हुए, जबकि जेन अल्फा पूरी तरह डिजिटल माहौल में विकसित हो रहे हैं। इन पीढ़ियों के बीच सोशल मीडिया और डिजिटल आदतों का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।
  • ब्रेन रॉट के अलावा 5 और शब्द भी शॉर्टलिस्ट किए गए थे-डिम्योर, डायनेमिक प्राइसिंग, लोर, रोमांटैसी, और स्लोप।
  • डिम्योर – ऐसा व्यक्ति जो शांत, सादगीपूर्ण और संयमित व्यवहार करता है।
  • डायनेमिक प्राइसिंग – बाजार में मांग बढ़ने पर किसी वस्तु या सेवा की कीमत का बढ़ना।
  • लोर – किसी व्यक्ति या विषय से जुड़ी जानकारी, तथ्य, और कहानियों का संग्रह, जो उसकी बेहतर समझ के लिए इस्तेमाल हो।
  • रोमांटैसी – रोमांस और फैंटसी को मिलाकर बनी कहानियां, जिनमें जादू, अलौकिक घटनाएं और रोमांच के साथ प्रेम कहानी होती है।
  • स्लोप – इंटरनेट पर बिना सोचे-समझे शेयर की गई सामग्री, जो आमतौर पर AI के जरिए बनाई गई और बेकार या अप्रमाणित होती है।

स्पोर्ट (SPORT)

3. भारत पहली बार कर रहा एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी: 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप आज यानी 3 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू हो गई है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ उतरेगी। भारत पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

दीक्षा कुमारी की कप्तानी वाली 25 सदस्यीय टीम को एशिया की टॉप टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी।

दीक्षा कुमारी की कप्तानी वाली 25 सदस्यीय टीम को एशिया की टॉप टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी।

  • एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में टॉप 8 एशियाई टीमें भाग लेती हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
  • ग्रुप A में कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, चीन और सिंगापुर हैं। वहीं, भारत को ग्रुप B में जापान, ईरान और हांगकांग जैसी टीमों के साथ रखा गया है।
  • भारत, इंदिरा गांधी एरेना में 3 दिसंबर को अपना पहला मैच हांगकांग के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 4 दिसंबर को ईरान और फिर 6 दिसंबर को जापान से भिड़ेगा।
  • हर एक ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
  • टूर्नामेंट की टॉप 4 टीमों को 2025 विश्व महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में जगह मिलेगी।
  • भारतीय टीम ने चैंपियनशिप के लिए कोच सचिन चौधरी के मार्गदर्शन में गुजरात के नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में कड़ी ट्रेनिंग ली है।
  • टीम में मेनिका जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की एशियाई महिला जूनियर चैंपियनशिप 2022 की स्वर्ण विजेता टीम की भावना शर्मा और प्रियंका ठाकुर भी टीम में शामिल हैं।

डिफेंस (DEFENCE)

4. भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति’ शुरू: 2 दिसंबर को भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति’ का चौथा संस्करण शुरू हुआ। इसका आयोजन मलेशिया के पहांग जिले के बेंटोंग कैंप में शुरू हुआ। यह एक्सरसाइज 15 दिसंबर, 2024 तक चलेगी ।

इस युद्ध अभ्यास को हरिमाऊ शक्ति- 2024 नाम दिया गया है।

इस युद्ध अभ्यास को हरिमाऊ शक्ति- 2024 नाम दिया गया है।

  • इस सैन्य अभ्यास में 78 सैन्य जवानों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व महार रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है।
  • वहीं, 123 सैनिकों वाली मलेशियाई टुकड़ी का प्रतिनिधित्व रॉयल मलेशियाई रेजिमेंट कर रही है।
  • संयुक्त अभ्यास हरिमाऊ शक्ति, भारत और मलेशिया में बारी-बारी से होने वाला एक सलाना ट्रेनिंग प्रोग्राम है।
  • पिछला संस्करण नवंबर 2023 में मेघालय के उमरोई कैंट में आयोजित किया गया था।
  • इसमें मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन और भारत की राजपूत रेजिमेंट की बटालियन ने हिस्सा लिया था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. सेक्स वर्कर्स को मैटरनिटी लीव, पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस देने वाला पहला देश बना बेल्जियम : बेल्जियम दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां सेक्स वर्कर्स (Belgian sex workers) भी अब मैटरनिटी लीव ले पाएंगी। देश में 1 दिसंबर से नया कानून लागू हुआ है, जिसमें सेक्स वर्कर्स के पास सिक लीव, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन पाने का अधिकार होगा।

बेल्जियम ने साल 2022 में सेक्स वर्क को अपराध की श्रेणी से बाहर किया था।

बेल्जियम ने साल 2022 में सेक्स वर्क को अपराध की श्रेणी से बाहर किया था।

  • बेल्जियम के सांसदों ने सेक्स वर्कर्स के इन अधिकारों के लिए मई महीने में ही वोट किया था। इसके तहत उन्हें दूसरे नौकरीपेशा लोगों की तरह संरक्षण देना शामिल है।
  • नए कानून में सेक्स वर्कर्स को कई मामलों में कानूनी संरक्षण दिए गए हैं।
  • उन्हें आधिकारिक रूप से एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट्स दिए जाएंगे।
  • इसे सेक्स वर्कर्स के खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहारों और शोषण को रोकने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
  • नए कानून के तहत सेक्स वर्कर्स के पास सेक्सुअल पार्टनर को इनकार करने या सीमित रूप से सेक्सुअल एक्टिविटी करने का अधिकार होगा।
  • साथ ही संबंध बनाने के दौरान वो किसी भी वक्त सेक्सुअल एक्ट को रोक सकेंगी। इन वजहों से उन्हें काम से निकाला नहीं जाएगा।
  • इसके अलावा, जिस जगह सेक्स वर्कर्स काम करेंगी वहां पैनिक बटन होंगे। कानून के हिसाब से वहां साफ चादर, पानी और कॉण्ट्रासेप्टिव चीजें जरूरी होंगी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

3 दिसंबर का इतिहास : 1984 में आज ही के दिन भोपाल गैस त्रासदी हुई थी। 2 दिसंबर की रात 8:30 बजे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हवा जहरीली हो रही थी। रात होते ही और 3 तारीख लगते ही ये हवा जानलेवा हो गई। कारण था यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का लीक होना। गैस के लीक होने की वजह थी, टैंक नंबर 610 में जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का पानी से मिल जाना। इससे टैंक में दबाव बन गया और वो खुल गया। इससे निकली गैस ने हजारों की जान ले ली। लाखों को विकलांग बना दिया, जिसका दंश आज भी दिखाई पड़ता है। इस हादसे का मुख्य आरोपी था वॉरेन एंडरसन, जो इस कंपनी का CEO था। 6 दिसंबर 1984 को एंडरसन को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन अगले ही दिन 7 दिसंबर को उन्हें सरकारी विमान से दिल्ली भेजा गया और वहां से वो अमेरिका चले गए। इसके बाद एंडरसन कभी भारत लौटकर नहीं आया। कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया था। 29 सितंबर 2014 को फ्लोरिडा के वीरो बीच पर 93 साल की उम्र में एंडरसन का निधन हो गया।

गैस लीक होने के 8 घंटे बाद भोपाल को जहरीली गैस के असर से मुक्त मान लिया गया था।

गैस लीक होने के 8 घंटे बाद भोपाल को जहरीली गैस के असर से मुक्त मान लिया गया था।

  • 1829 में वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई थी।
  • 1882 में नंदलाल बोस का जन्म हुआ। वो आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक थे।
  • 1884 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था।
  • 1889 में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
  • 1920 में तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए थे।
  • 1937 में भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1959 में साइप्रस में इमरजेंसी खत्म की गई थी।
  • 1971 में इस दिन भारत-पाकिस्तान में जंग छिड़ी और राष्ट्रपति ने देश में इमरजेंसी का ऐलान किया था। इस युद्ध से बांग्लादेश का उदय हुआ।
  • 1979 में हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद का निधन हुआ।
  • 1979 में ईरान ने इस्लामी संविधान को अपनाया।
  • 1982 में भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म हुआ।
  • 2011 में बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ था।

पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

1. करेंट अफेयर्स 2 दिसंबर : यूपी का 76वां जिला बना महाकुंभ मेला; माधव नेशनल पार्क एमपी का 8वां टाइगर रिजर्व बना

पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सैयद मोदी खिताब 2024 जीता। ट्रम्प ने भारतीय मूल के काश पटेल को FBI डायरेक्टर बनाया। वहीं, पहला इंडो-कंबोडियन सैन्य अभ्यास ‘CINBAX-I’ महाराष्ट्र में शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 30 नवंबर : मासातो कांडा एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष बने; गुजराती हैंडीक्राफ्ट ‘घरचोला’ को GI-टैग, DGP-IG का 59वां सम्मेलन शुरू

नई दिल्ली में होगा ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का आयोजन। वहीं, BCCI ने टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी लॉन्च की। गृह मंत्री अमित शाह ने DGP और IG के सम्मेलन का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here