Home Latest Jobs करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर: वितुल कुमार CRPF के नए महानिदेशक बने, ISRO का SpaDeX मिशन लॉन्च हुआ

करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर: वितुल कुमार CRPF के नए महानिदेशक बने, ISRO का SpaDeX मिशन लॉन्च हुआ

0
करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर:  वितुल कुमार CRPF के नए महानिदेशक बने, ISRO का SpaDeX मिशन लॉन्च हुआ

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Vitul Kumar Becomes The New Director General Of CRPF, ISRO’s SpaDeX Mission Launched

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कन्याकुमारी में समुद्र पर बना देश के पहला ग्लास ब्रिज। रक्षा मंत्रालय ने 2,867 करोड़ रुपए के दो कॉन्ट्रैक्ट साइन किए। सैयद किरमानी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘स्टम्प्ड’ लॉन्च की।

कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

साइंस एंड टेक (SCIENCE & TECH)

1. ISRO का स्पेडेक्स मिशन लॉन्च हुआ: ISRO ने 30 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे SpaDeX यानी स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया।

इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किए गए।

इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किए गए।

  • अब 7 जनवरी 2025 को इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे इन दो स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाएगा।
  • डिप्लॉयमेंट के बाद, स्पेसक्राफ्ट्स करीब 28,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर रहे हैं।
  • ये रफ्तार कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट की रफ्तार से 36 गुना और बुलेट की स्पीड से 10 गुना ज्यादा है।
  • मिशन सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
  • मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 मिशन निर्भर है, जिसमें चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे।
  • चंद्रयान-4 मिशन को 2028 में लॉन्च किया जा सकता है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

2. वितुल कुमार CRPF के महानिदेशक बने: IPS ऑफिसर वितुल कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए महानिदेशक यानी DG बने।

उन्होंने आज 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे IPS ऑफिसर अनीश दयाल सिंह की जगह ली।

उन्होंने आज 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे IPS ऑफिसर अनीश दयाल सिंह की जगह ली।

  • इससे पहले वितुल कुमार CRPF में ही ADG ऑपरेशंस के पद पर कार्यरत थे।
  • वे 1993 बैच के UP कैडर IPS हैं।
  • 2009 में उन्हें UP पुलिस उप-महानिरीक्षक यानी DIG बनाया गया था, जबकि 2012 में वे महानिरीक्षक यानी IG बने।
  • फिर 1 जनवरी, 2018 को उन्हें फिर से प्रमोशन मिला और CRPF में अतिरिक्त महानिदेशक यानी ADG बना दिया गया था।
  • विपुल को उनके काम की वजह से कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जिसमें पुलिस मेडल से लेकर राष्ट्रपति पुलिस मेडल तक शामिल हैं।
  • 26 जनवरी 2021 को उन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिला, जबकि 15 अगस्त 2009 को उन्हें पुलिस मेडल मिला था।

नेशनल (NATIONAL)

3. एयरलाइंस को विदेशी यात्रियों का डेटा कस्टम विभाग को देना अनिवार्य: एयरलाइंस कंपनियों को 1 अप्रैल, 2025 से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का डेटा कस्टम विभाग को देना होगा।

विदेशी यात्रियों की आवाजाही पर सख्ती और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय कस्टम विभाग ने 30 दिसंबर को नया नियम लागू करने की घोषणा की।

विदेशी यात्रियों की आवाजाही पर सख्ती और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय कस्टम विभाग ने 30 दिसंबर को नया नियम लागू करने की घोषणा की।

  • यह नियम भारतीय कस्टम विभाग के ‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (APIS)’ के तहत लागू किया जाएगा।
  • इसका मकसद विदेश से आने-जाने वाले यात्रियों की पहले से पहचान करना और किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे को कम करना है।
  • इसके तहत एयरलाइंस को भारत से जाने और आने से 24 घंटे पहले यात्रियों का नाम, पासपोर्ट नंबर, ट्रवेल रूट, टिकट की जानकारी, और दूसरी जरूरी जानकारी भारतीय कस्टम विभाग को भेजनी होगी।
  • नियम न मानने पर जुर्माना हो सकता है। नए नियमों के मुाताबिक उड़ान से 24 घंटे पहले यात्रियों के मोबाइल नंबर और पैसे भुगतान करने के तरीकों की जानकारी भी देनी होगी।

4. कन्याकुमारी में समुद्र के ऊपर बना देश के पहला ग्लास ब्रिज: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 30 दिसंबर को कन्याकुमारी में समुद्र पर बने भारत के पहले ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया।

ये ब्रिज तिरुवल्लुवर प्रतिमा और विवेकानंद रॉक मेमोरियल को जोड़ता है।

ये ब्रिज तिरुवल्लुवर प्रतिमा और विवेकानंद रॉक मेमोरियल को जोड़ता है।

  • इस ग्लास ब्रिज की लंबाई 77 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर है।
  • अब टूरिस्ट कन्याकुमारी के तट पर विवेकानंद रॉक मेमोरियल से सीधे 133 फीट ऊंची तिरुवल्लुवर प्रतिमा तक पहुंच सकते हैं।
  • इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने 37 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
  • धनुष के आकार के आर्च ग्लास ब्रिज को तट पर चलने वाली तेज हवा को झेलने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

5. प्रयागराज महाकुंभ के लिए 3,000 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए 3,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने 30 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने 30 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

  • 1800 छोटी दूरी और 700 लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • 560 ट्रेनें प्रयागराज में बनाए गए रिंग रेलमार्ग पर चलेंगी।
  • मेला क्षेत्र के अलावा, प्रयागराज के 9 रेलवे स्टेशनों के 560 स्थानों पर टिकट मिलेगा।
  • महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK AND REPORT)

6. चंद्रबाबू सबसे अमीर मुख्यमंत्री: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से 30 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से 30 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपए की संपत्ति के साथ सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं।
  • 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपए, जबकि कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए है।
  • 2023-2024 में जहां भारत की प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम (NNI) करीब 1 लाख 85 हजार 854 रुपए रही, वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत आय 13 लाख 64 हजार 310 रुपए थी।
  • यह भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय से करीब 7.3 गुना ज्यादा है।

डिफेंस (DEFENCE)

7. रक्षा मंत्रालय ने 2,867 करोड़ रुपए के दो कॉन्ट्रैक्ट साइन किए: रक्षा मंत्रालय ने 30 दिसंबर को नई दिल्ली में 2,867 करोड़ रुपए के दो कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए।

ये कॉन्ट्रैक्ट भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की क्षमताओं को बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए किए गए हैं।

ये कॉन्ट्रैक्ट भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की क्षमताओं को बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए किए गए हैं।

  • पहला कॉन्ट्रैक्ट 1,990 करोड़ रुपए का है, जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई के साथ साइन किया गया।
  • इसके तहत, DRDO के विकसित एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) प्लग को बनाया जाएगा और पारंपरिक पनडुब्बियों में लगाया जाएगा।
  • दूसरा कॉन्ट्रैक्ट 877 करोड़ रुपए का है, जिसे नेवल ग्रुप, फ्रांस के साथ साइन किया गया है।
  • इसके तहत, DRDO द्वारा डेवलप किए गए इलेक्ट्रॉनिक हेवी वेट टॉरपीडो (EHWT) को कलवरी-क्लास पनडुब्बियों में लगाया जाएगा।
  • इस परियोजना को भारतीय नौसेना, DRDO और नेवल ग्रुप, फ्रांस के बीच सहयोग से पूरा किया जाएगा।

बुक (BOOK)

8. सैयद किरमानी की ऑटो बायोग्राफी ‘स्टम्प्ड’ लॉन्च हुई: भारत के 1983 वर्ल्ड कप विजेता विकेटकीपर सैयद किरमानी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘स्टम्प्ड’ लॉन्च की।

29 दिसंबर को सैयद किरमानी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक इवेंट में अपनी ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च की।

29 दिसंबर को सैयद किरमानी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक इवेंट में अपनी ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च की।

  • किरमानी ने ऑटोबायोग्राफी में अपने जीवन और क्रिकेट करियर के बारे में बताया है।
  • इसे पेंग्विन के लंदन पब्लिकेशन ने पब्लिश किया है।
  • किरमानी के साथ देबाशीष सेनगुप्ता और दक्षेश पाठक भी किताब के ऑथर हैं।
  • विकेटकीपर किरमानी ने भारत के लिए 88 टेस्ट और 49 वनडे खेले।
  • उन्होंने टेस्ट में 2,759 और वनडे में 373 रन बनाए।

स्पोर्ट (SPORT)

9. बुमराह और नीतीश का नाम MCG के ऑनर्स बोर्ड में: बुमराह और नीतीश का नाम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के ऑनर्स बोर्ड पर लिखा गया है।

BCCI ने 31 दिसंबर को ऑनर्स बोर्ड पर बुमराह और रेड्‌डी का नाम लिखने का वीडियो जारी किया। 48 सेकंड के इस वीडियो में नीतीश रेड्‌डी ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम देखते और इसकी फोटो खींचते दिखे।

BCCI ने 31 दिसंबर को ऑनर्स बोर्ड पर बुमराह और रेड्‌डी का नाम लिखने का वीडियो जारी किया। 48 सेकंड के इस वीडियो में नीतीश रेड्‌डी ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम देखते और इसकी फोटो खींचते दिखे।

  • नीतीश रेड्‌डी MCG के ऑनर्स बोर्ड में जगह बनाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज है, जबकि बुमराह छठे गेंदबाज हैं।
  • बोर्ड पर बैट्समैन्स लिस्ट में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, जबकि बॉलर्स लिस्ट में कपिल देव और अनिल कुंबले शामिल हैं।
  • किसी भी मैदान पर यादगार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ऑनर्स बोर्ड में शामिल किया जाता है।
  • आमतौर पर शतक जमाने वाले बैटर्स और पारी में 5 विकेट या फिर 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों को इसमें जगह मिलती है।
  • बुमराह ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लिए, जबकि नीतीश रेड्‌डी ने पहली पारी में 114 रन की शतकीय पारी खेली थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

31 दिसंबर का इतिहास:

  • 2019 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने माना था कि चीन के वुहान में ‘वायरल निमोनिया’ फैल रहा है। यही निमोनिया बाद में कोविड-19 के रूप में जाना गया। 11 मार्च को WHO ने कोरोना को महामारी घोषित किया।
  • 1999 में रूस के पहले राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने इस्तीफा दिया। उनकी जगह व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति बने। पुतिन उस वक्त प्रधानमंत्री थे।
  • 1984 में कांग्रेस की भारी जीत के बाद राजीव गांधी ने दो महीने के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • 1956 में मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन हुआ था। उनके बेटे श्यामाचरण शुक्ल भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1943 में ‘गांधी’ फिल्म में गांधी की भूमिका निभाने वाले बेन किंग्सले का जन्म हुआ था।
  • 1925 में लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ था। राग दरबारी, अंगद का पांव, सूनी घाटी का सूरज उनकी अहम रचनाएं हैं।
  • 1879 में वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहली बार लाइट बल्ब का प्रदर्शन किया था।
  • 1781 में अमेरिका का पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ फिलाडेल्फिया में खुला था।
  • 1695 में इंग्लैंड में विंडो टैक्स लगाया गया। उस वक्त जिन लोगों के घर में 10 या उससे ज्यादा खिड़कियां होती थीं। उन्हें इसके लिए टैक्स देना होता था।
  • 1600 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

1. करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन; कोनेरू हंपी वर्ल्ड महिला शतरंज चैंपियन बनीं

काम्या कार्तिकेयन सभी 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करने वालीं सबसे कम उम्र की माउंटेनियर बनीं। हेमंत मुद्दप्‍पा इंडिया नेशनल मोटर साइकिल ड्रेग रेसिंग चैंपियन बने। वहीं, लक्ष्य सेन ने किंग्स कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर: डॉ. संदीप शाह NABL के नए अध्यक्ष बने; 7 साल बाद फिर से शुरू हॉकी इंडिया लीग

सचिन को मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद सदस्यता मिली। ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले यंगेस्ट इंडियन बने नितीश रेड्डी। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर बनेगा स्मारक। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here