Home Latest Jobs करेंट अफेयर्स 6 जनवरी: मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया; बेंगलुरु में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

करेंट अफेयर्स 6 जनवरी: मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया; बेंगलुरु में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

करेंट अफेयर्स 6 जनवरी:  मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया; बेंगलुरु में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Modi Inaugurates Jammu Railway Division; Asia’s Largest Aero Show To Be Held In Bengaluru

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीजा शुरू किए। पीएम मोदी ने नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड क्लास ओलिंपिक लेवल की शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया।

कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

उद्घाटन (INAUGURATION)

1. मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 6 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जम्मू के नए रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया।

जम्मू देश का 69वां डिवीजन होगा। अब तक यह उत्तर रेलवे जोन के फिरोजपुर में आता था।

जम्मू देश का 69वां डिवीजन होगा। अब तक यह उत्तर रेलवे जोन के फिरोजपुर में आता था।

  • साथ ही प्रधानमंत्री ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखी।
  • अभी देश में रेलवे के कुल 17 जोन और 68 डिवीजन हैं।
  • जम्मू रेल डिवीजन में उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला रेल लिंक को कवर किया जाएगा।
  • वहीं, चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन तेलंगाना के मेडकल-मलकाजगिरी जिले में स्थित है जिसे करीब 413 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
  • इसके अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन का निर्माण किया गया।

2. पीएम मोदी ने नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जनवरी को राजधानी दिल्ली के न्यू अशोकनगर स्टेशन से गाजियाबाद के साहिबाबाद के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल कॉरिडोर 13 किलोमीटर लंबा है।

दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल कॉरिडोर 13 किलोमीटर लंबा है।

  • इसके जरिए दिल्ली-मेरठ जाने वाले यात्री महज 40 मिनट में अपनी यात्रा पूर कर पाएंगे।
  • न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत रैपिड रेल कुल 11 स्टेशन से होकर गुजरेगी।
  • नमो भारत रैपिड रेल परियोजना को पीएम गति शक्ति सेंट्रल मास्टर प्लान के साथ जोड़ा गया है जिसका उद्देश्य लोगों की यात्रा को निर्बाध,सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

नेशनल (NATIONAL)

3. केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीजा पेश किए: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 5 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीजा शुरू किए हैं- ‘ई-स्टूडेंट वीजा’ और ‘ई-स्टूडेंट-एक्स वीजा’।

ये वीजा भारत में हायर एजुकेशन के लिए इच्छुक विदेशी छात्रों के लिए हैं।

ये वीजा भारत में हायर एजुकेशन के लिए इच्छुक विदेशी छात्रों के लिए हैं।

  • ई-स्टूडेंट वीजा ऐसे विदेशी छात्रों को जारी किया जाएगा है जो भारत में मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डॉक्टरेट या सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए एडमिशन चाहते हैं।
  • ई-स्टूडेंट वीजा 5 साल के लिए वैध होगा। इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है।
  • इस वीजा का फायदा उठाने के लिए स्टूडेंट्स को ‘स्टडी इन इंडिया (SII)’ पोर्टल के जरिए अप्लाई करना होगा।
  • भारत के SII प्रोग्राम में 600 से अधिक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स शामिल हैं जो इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, साइंस, आर्ट, योग और बौद्ध अध्ययन जैसे विशेष क्षेत्रों में 8,000 से अधिक कोर्स प्रोवाइड करते हैं।

4. बेंगलुरु में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो: एशिया के सबसे बड़ा एयर शो ‘एयरो इंडिया 2025’ 10 से 14 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

ये एयरो शो का 15वां संस्करण है।

ये एयरो शो का 15वां संस्करण है।

  • एयरो इंडिया 2025 कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित येलहंका में आयोजित किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम का थीम है- ‘रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’।
  • 13 और 14 फरवरी को लोगों को एयर शो देखने की अनुमति होगी।
  • कार्यक्रम के दौरान मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।
  • इस कार्यक्रम में विभिन्‍न कंपनियों के CEO, घरेलू सार्वजनिक CMD और भारत की प्रमुख निजी रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण कंपनियां भाग लेंगी।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

5. देवजीत सैकिया ही BCCI के सेक्रेटरी बनेंगे: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतरिम सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ही बोर्ड के अगले सेक्रेटरी होंगे।

देवजीत सैकिया 2019 से BCCI के जॉइंट सेक्रेटरी हैं।

देवजीत सैकिया 2019 से BCCI के जॉइंट सेक्रेटरी हैं।

  • 4 जनवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख थी। उनके अलावा किसी और ने नॉमिनेशन फॉर्म नहीं भरा।
  • 12 जनवरी को BCCI में सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर उपचुनाव होंगे।
  • दूसरा कोई उम्मीदवार नहीं होने के चलते सैकिया ही सचिव पद पर कायम रहेंगे।
  • उन्होंने दिसंबर में जय शाह की जगह संभाली थी जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन बन गए हैं।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

6. दिल्ली मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड क्लास ओलिंपिक लेवल की शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 5 जनवरी को दिल्ली में 10 मीटर वर्ल्ड क्लास ओलिंपिक लेवल की शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया।

ये शूटिंग रेंज कालकाजी सरकारी स्कूल, राजकीय सह-शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-3 में है।

ये शूटिंग रेंज कालकाजी सरकारी स्कूल, राजकीय सह-शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-3 में है।

  • ये 15 लेन इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम से लैश है।
  • इसमें पिस्टल और राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस की जा सकती है।

अवॉर्ड (AWARD)

7. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में भारत की तरफ से पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को 2 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि फिल्म ये अवॉर्ड जीतने से चूक गई।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5 जनवरी की रात 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिए गए।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5 जनवरी की रात 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिए गए।

  • ऑल वी इमेजिन एज लाइट को बेस्ट फिल्म (नॉन इंग्लिश) और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
  • हालांकि मई 2024 में इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार मिल चुका है।
  • 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में फ्रांस की फिल्म एमिलिया पेरेज ने अवॉर्ड जीता।
  • वहीं बेस्ट डायरेक्टर का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड डायरेक्टर ब्रेडी कॉर्बेट को फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए मिला।

8. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को मिली हार: 5 जनवरी को सिडनी टेस्ट में मिली 6 विकेट से हार के साथ ही भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी हार गई।

सिडनी टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह।

सिडनी टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह।

  • बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।
  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस सीरीज में 10 साल के बाद हराया है।
  • इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2014-15 के सीजन में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया से सीरीज जीती थी।
  • 5 मैचों की सीरीज में 32 विकेट लेने वाले बुमराह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
  • भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहला टेस्‍ट 28 नवंबर 1947 को खेला गया। तब इस सीरीज का कोई विशेष नाम नहीं था। 1996-97 में इस टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी नाम दिया गया।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

6 जनवरी का इतिहास:

  • 1989 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी।
  • 2010 में नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ था।
  • 2002 में बांग्लादेश की मुद्रा से पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीब का चित्र हटाया गया था।
  • 1983 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
  • 1950 में ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी थी।
  • 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया था।

पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

1. करेंट अफेयर्स 4 जनवरी: पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का उद्घाटन किया; साइंटिस्ट डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का निधन

केंद्र सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP), 2023 के तहत नियमों का ड्राफ्ट जारी किया। 23 देशों की 27 हस्तियों को 18वां प्रवासी भारतीय पुरस्कार मिलेगा। वहीं, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ट्रॉफी और शुभंकर का अनावरण हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 3 जनवरी: पीएम मोदी ने किया वीर सावरकर कॉलेज जैसे 4 प्रोजेक्ट्स का उद्धाटन; वरिष्ठ पत्रकार एस जयचंद्रन नायर का निधन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के लिए 12,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की घोषणा की। चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के लिए डबल डेकर मेट्रो को मंजूरी दी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ कैंपेन की शुरुआत की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here