
[ad_1]
- Hindi News
- Career
- CBI’s Bharatpol Portal Launched; Indonesia Becomes Full Member Of BRICS; PLI Scheme Launched For Steel Industry
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने CBI का बनाया BHARATPOL पोर्टल लॉन्च किया। ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा 8वां इंडसफूड 2025 एक्जीबिशन। इसके अलावा केंद्र सरकार ने स्टील उत्पादन के लिए PLI स्कीम जारी की और इंडोनेशिया BRICS समूह का पूर्ण सदस्य बन गया।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. CBI का बनाया BHARATPOL पोर्टल लॉन्च हुआ: गृह मंत्री अमित शाह ने आज 7 जनवरी को CBI का डेवलप किया हुआ भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया।

अमित शाह ने कहा कि भारतीय एजेंसियां भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए पोर्टल की मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल करेंगी।
- दिल्ली के भारत मंडपम में हुए इस इवेंट के दौरान अमित शाह ने 35 CBI ऑफिसर्स को उनकी सर्विस के लिए पुलिस मेडल भी दिए।
- भारतपोल पोर्टल की मदद से भारत की जांच एजेंसियां विदेशी एजेंसियों और इंटरपोल से कनेक्ट हो सकेंगी।
- भारतपोल पोर्टल CBI की ऑफिशियल वेबसाइट से कनेक्टेड है। भारतीय जांच एजेंसी CBI, इंटरपोल के लिए नेशनल कंट्रोल ब्यूरो की तरह काम करती है।
- भारतपोल पोर्टल पर सभी राज्यों की पुलिस, इंटरपोल से कनेक्ट हो सकेंगी। पोर्टल की मदद से इंटरपोल के रेड कॉर्नर जैसे नोटिस जारी किए जा सकेंगे।
2. पेट्रोलियम मिनिस्ट्री का रिव्यू जारी: 7 जनवरी को पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री ने साल 2024 का रिव्यू जारी किया।

मई 2016 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू हुई थी। इसके तहत घरेलू गैस सिलेंडर पर सरकारी सब्सिडी मिलती है।
- इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 10.33 करोड़ LPG कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं देश में कुल LPG कनेक्शन 32.83 करोड़ हैं।
- साल 2014 में देश में कुल 14.52 करोड़ LPG कनेक्शन थे।
- देश भर में करीब 13 लाख गैस सिलेंडर रोज रीफिल किए जाते हैं। देश में घरेलू गैस की सालाना खपत प्रति व्यक्ति 3.95 किलो है।
- देश भर में ऑपरेशनल यानी चालू गैस पाइपलाइन 24,945 किलोमीटर की हो गई है। 2014 में 15,340 किलोमीटर की गैस पाइपलाइन थीं।
- देश भर में 17,400 पेट्रोल टंकियों यानी रिटेल आउटलेट्स पर E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल ब्लेंडेड) है।
3. ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा इंडसफूड 2025 का 8वां एडिशन: 8 से 10 जनवरी 2025 तक दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडसफूड 2025 का 8वां सेशन होगा।

ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) ने 2017 में इंडसफूड एक्जीबिशन की शुरुआत की थी।
- केंद्रीय खाद्य मंत्री चिराग पासवान इसका उद्घाटन करेंगे। ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) इस प्रदर्शनी को आयोजित करता है।
- 9 से 11 जनवरी तक TPCI इंडसफूड मैन्यूफैक्चरिंग और इंडसफूड एग्रीटेक नाम के दो इवेंट्स और आयोजित करेगा।
- इंडसफूड 2025 में 30 से ज्यादा देशों के 2,300 लोग एक्जीबिशन में हिस्सा लेंगे।
- आयोजन में 7,500 से ज्यादा इंटरनेशनल खरीदार, 15,000 भारतीय खरीदार, 30 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ ऑर्गेनाइजेशंस के अध्यक्ष और 100 भारतीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
- इस इवेंट से भारतीय फूड कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स विदेशों के बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
- इंडसफूड 2025 के तहत भारतीय पाककला संघ यानी (IFCA) के साथ मिलकर पहली बार ‘एशिया प्रेसिडेंट फोरम’ की मेजबानी भी करेगा।
4. केंद्रीय इस्पात मंत्री ने स्टील उत्पादन के लिए जारी की PLI स्कीम: केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी ने स्टील के लिए PLI स्कीम ‘PLI स्कीम 1.1’ लॉन्च की।

इस्पात मंत्रालय का कहना है पहले राउंड में कंपनियों को लगभग 2,000 करोड़ रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा।
- आयात घटाने और स्टील से जुड़ा प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए इस स्कीम के तहत कंपनियों को उत्पादन पर सरकार इंसेंटिव देती है।
- ‘PLI स्कीम 1.1’ वित्त वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक के लिए है।
- इस स्कीम के तहत 5 कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स पर इंसेंटिव मिलता है।
- ये कैटेगरी हैं- कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स, हाई स्ट्रेंथ स्टील, स्पेशलिटी रेल, एलॉय स्टील प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रिकल स्टील।
- स्कीम के तहत 6,322 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
5. 31 देशों का टेक्निकल सेमिनार होस्ट करेगा भारत: 20 और 21 जनवरी 2025 को भारत इनफॉर्मल वर्कर्स की सोशल सिक्योरिटी को लेकर एक टेक्निकल सेमिनार की मेजबानी करेगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया और मंत्रालय की राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे यशोभूमि में हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
- यह सेमिनार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और इंटरनेशनल सोशल सिक्योरिटी एसोसिएशन मिलकर आयोजित करेंगे।
- कार्यक्रम दिल्ली के यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा।
- सेमिनार में एशिया और पेसिफिक रीजन के 31 देशों के 40 एक्सपर्ट वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
- वर्ल्ड बैंक, इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाईजेशन, UN इंडिया जैसी संस्थाएं अपने प्रेजेंटेशन देंगी।
- भारत सरकार का वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नीति आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय और कई राज्य इसमें हिस्सा लेंगे।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
6. इंडोनेशिया ब्रिक्स समूह का पूर्ण सदस्य बना: इंडोनेशिया, विकासशील देशों के समूह ब्रिक्स (BRICS) का फुल मेंबर यानी पूर्ण सदस्य बन गया है। ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने सोमवार 6 जनवरी, 2024 को इसकी घोषणा की।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा (बाएं) के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो।
- अब ब्रिक्स में 10 देश- ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका, इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं।
- ब्राजील ने 1 जनवरी 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है। वह इस साल के अंत तक यह जिम्मेदारी संभालेगा।
- इंडोनेशिया की ब्रिक्स का सदस्य बनने की उम्मीदवारी को 2023 में ही ब्रिक्स देशों का समर्थन मिल गया था। उसने 2024 में नई सरकार बनने के बाद ब्रिक्स में शामिल होने का निर्णय लिया था।
- ब्रिक्स में शामिल देशों का उद्देश्य आपसी शांति, सुरक्षा, विकास और सहयोग को बढ़ावा देना है।
खेल (SPORTS)
7. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को टेस्ट सीरीज हराई: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। वहीं साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर 2-0 से सीरीज जीती।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी पारी में 7 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के राशिद खान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
- अफगानिस्तान के बैटर रहमत शाह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
- सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।
- वहीं साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज जीती।
- पहली पारी में 259 रन की पारी खेलने वाले साउथ अफ्रीका के ओपनर रायन रिकेलटन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं 10 विकेट लेने वाले मार्को यानसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
- साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट 2 विकेट से जीता था।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
7 जनवरी का इतिहास:
1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया था।
1789 में अमेरिकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग की थी।
1959 में अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता दी थी।
1987 में कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए।
2015 में पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ मैगजीन के ऑफिस पर हमला किया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 6 जनवरी:मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया; बेंगलुरु में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीजा शुरू किए। पीएम मोदी ने नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड क्लास ओलिंपिक लेवल की शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें…
2. करेंट अफेयर्स 4 जनवरी:पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया; साइंटिस्ट डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का निधन

केंद्र सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP), 2023 के तहत नियमों का ड्राफ्ट जारी किया। 23 देशों की 27 हस्तियों को 18वां प्रवासी भारतीय पुरस्कार मिलेगा। वहीं, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ट्रॉफी और शुभंकर का अनावरण हुआ। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें…
[ad_2]
Source link